Uncategorized

पुलिस ने जंगल में नाले में घुसकर शराब बनाने वाला10000 लहान किया नस्ट

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

पुलिस ने जंगल में नाले में घुसकर शराब बनाने वाला10000 लहान किया नस्ट

जंगलो,नालों के बीच अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए बनाए गए गुप्त अड्डों तक पहुंची लक्सर पुलिस। जंगलों में घुसकर की गई लक्सर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप। कार्रवाई करते हुए लक्सर पुलिस ने हजारो लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट।

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाकर समाज को सुधारने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देशों के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री निहारिका तोमर (आई.पी.एस) व सी.ओ लक्सर मनोज ठाकुर के नेतृत्व में लक्सर पुलिस टीम द्वारा कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत “डेरा कलाल के घने जंगलों व नालों” में अवैध कच्ची शराब की घडपकड के लिए सर्चिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया की सर्चिंग अभियान के दौरान कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढो के अंदर त्रिपाल व ड्रमो में छुपाकर रखे गए (करीब दस हजार लीटर लाहन) को मौके पर ही नष्ट करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। कोतवाली लक्सर पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे अभियुक्तों को चिन्हित कर रही है और जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों/स्थानों पर भी इसी प्रकार से कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उन पर नकेल कसी जाएगी। लक्सर पुलिस द्वारा अचानक की गई इस बड़ी
कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम में सुश्री निहारिका तोमर-सहायक पुलिस अधीक्षक (आई.पी.एस), मनोज ठाकुर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर, अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर, एसएसआई अंकुर शर्मा, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह, कांस्टेबल प्रभाकर, जयपाल चौहान, चालक लाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *