मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत का सबब, घरों से निकलना हुआ मुहाल l
बहादराबाद 3 मई ( महिपाल )
प्रदेश में मौसम की करवट ने मई माह में ही लोगों के गर्म कपडे निकलवा दिए हैं, तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने आम जन जीवन पर विपरीत असर डाल दिया है, जिस कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है वहीं निचले इलाकों में भरे पानी से मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है l पानी की उचित निकासी न होने से चारों ओर बारिश का पानी जमा हो जाने से सड़के बरसात के पानी से लबालब हो कर रह गई हैं, विशेषकर नव निर्मित कॉलोनीयों में खाली पड़े प्लाट पानी से भर जाने से उनके पास बने भवनो में दरारे पड़ने लगी हैं और सीलन से दीवारों पर पपड़िया उखड़ने लगी हैं जिससे भवन मालिकों की चिंता बढ़ गई है l वहीं आज सुबह से हो रही बारिश से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, बाज़ारो में चहल पहल नदारद है ग्राहक भी दिखाई नहीं दे रहे है, दुकानदार ग्राहकों की प्रतीक्षा करते देखे गए l लक्ष्मी विहार कॉलोनी में पानी की निकासी न होने से कॉलोनी के निवासियों विक्रांत शर्मा, शिवानी, पुष्पा, अमर यादव, टोनी चौहान, सरदार बलबीर सिंह, आदि ने जिला पंचायत सदस्य पति चमन चौहान से मांग की है कि वे पानी की निकासी का उचित प्रबंध कराएl जिस पर चमन चौहान ने कहा कि उन्हें लोगों की दिक्कतों का अहसास है l वें जल्द ही पानी की निकासी का प्रबंध कराएगे l
वहीं लक्सर के कंकर खाता में संतराम के मकान पर अकाशीय बिजली गिरने से उनके मकान की छत टूट कर उनके बेटे के ऊपर गिर गई जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई, आसमान से तेज चमक के साथ बिजली कड़कने की आवाज से लोगों के दिल बैठे जा रहे हैं l हलाकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं हैं l लेकिन लगातार हो रही बारिश ने जनता को भारी मुसीबतों में डाल रखा है l अब देखना होगा कि यह मौसम कब तक ऐसे ही रहने वाला है? हलाकि मौसम विभाग देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 7 मई तक ऊंचे स्थानों पर मौसम ख़राब रहने, बारिश होने, तेज हवाए चलने के साथ ही बर्फबारी होने की सम्भावना है l




