Uncategorized

चैत्र नवरात्र के दिन घरों में लगी माता की चौकी,भजन कीर्तन का हुआ आयोजन।

चैत्र नवरात्र के दिन घरों में लगी माता की चौकी,भजन कीर्तन का हुआ आयोजन।

रिपोर्टर नफीस अहमद
रुड़की।चैत्र नवरात्र शुरू होते ही हरिद्वार धर्मनगरी में मंदिरों सहित लोगों के घरों में माता की चौकी रखकर भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।चैत्र नवरात्र पर मां का सुंदर दरबार सजा कर पूजा अर्चना की जा रही है तथा मां की महिमा का गुणगान किया जा रहा है,तो वहीं मोहनपुरा स्थित डबल फाटक तथा मिलाप नगर कीर्तन मंडली के द्वारा मां का भजन कीर्तन कर गुणगान किया व आशीर्वाद लिया।समाज सेविका व पत्रकार सपना चौहान के आवास पर चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां की चौकी रखकर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया,वहीं मां की चौकी में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने पहुंच कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन कीर्तन के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर सुरेश, विक्की, दीपा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *