शराब तस्करी में वांछित चल रहा वारंटी गिरफ्तार l लक्सर शराब की तस्करी के मामले में माननीय न्यायालय से वांछित चल रहे बबलू पुत्र राम सिंह निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी लक्सर जिला हरिद्वार के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए l जिनका अनुपालन करते हुए कोतवाल प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गयाl जिसमें उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर कनिo अजीत तोमर कनिo गंगा सिंह आदि की टीम बनाई गई जिनके द्वारा बबलू के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि बबलू पुत्र राम सिंह के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे जिसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




