रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
हरिद्वार जिले के सभी ब्लॉक में उप प्रधान का चुनाव निर्वाचन आयोग के द्वारा 16 फरवरी 2023 को होना तय था| इसी क्रम में ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम अतमलपुर बौगला में भी चुनाव कार्यक्रम समय अनुसार प्रक्रिया शुरू की गई| जिसमें सुबह 10:00 से 11:00 तक एक ही प्रपत्र रेशमा चौहान पत्नी अमित चौहान के नाम से खरीदा गया| जिससे नियमानुसार 11:00 से 12:00 बजे तक प्रपत्रो की जांच की गई| प्रपत्र जांच में सही पाए जाने पर पोलिंग बूथ पर मौजूद ARO ने उप प्रधान पद के लिए एक ही आवेदन आने से निर्विरोध उप प्रधान रेशमा चौहान पत्नी अमित चौहान को घोषित कर दिया| और चुनाव कार्यक्रम की प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई| नवनिर्वाचित उप प्रधान रेशमा चौहान ने सभी ग्राम पंचायत सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया| इस समय मौजूद रहे| बौगला ग्राम प्रधान नीरज चौहान, उधम सिंह चौहान उप प्रमुख बहादराबाद, वीर प्रताप चौहान, नीरज चौहान पूर्व चेयरमैन, अमित चौहान, परमेंद्र नारायण, अनुज चौहान, शिवम चौहान, मुकेश, अंशुल चौहान, सुशांत चौहान, सचिन चौहान, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे l




