झपट्टा मार कर मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी मोटरसाइकिल सहितपुलिस ने किये गिरफ्तार l
लक्सर पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित महिला व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि चीनू पुत्र रतन सिंह निवासी महाराजपुर कला थाना कोतवाली लक्सर द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि उसकी बहन बालावाली रोड से ट्यूशन पढ़कर वापस घर जा रही थी अकोढा पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी बहन का मोबाइल लूटकर ले जाने के संबंध में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया गया था उन्होंने बताया एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के आदेशानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए थे जिसमें लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा उप निरीक्षक बबलू चौहान महिलाउप निरीक्षक गीता चौहान कांस्टेबल शूरवीर की टीम बनाई गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रकाश उर्फ टोनी पुत्र जितेंद्र निवासी किशनपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश व विपुल उर्फ मुकुल पुत्र रविंदर निवासी उपरोक्त को रायसी तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा शाइन के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी दोनों अभियुक्त की निशानदेही पर वादी की बहन का लूटा गया मोबाइल अभीयुुक्ता फरजाना पत्नी मुशर्रफ निवासी खड़ंजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार के कब्जे से बरामद किया गया है वमुकदमा उपरोक्त में धारा 412 की बढ़ोतरी की गई है गिरफ्तारी अभियुक्तों को संबंधित मुकदमे में दाखिल कर उनको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




