Uncategorized

चोहरे हत्याकांड में ₹10000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार l

चोहरे हत्याकांड में ₹10000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार l
लक्सर पुलिस ने 6 मई 2021 को खेड़ी खुर्द में हुई घटना जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी उसमें शामिल अभियुक्त जिस पर ₹10000 का इनाम उच्च अधिकारियों के द्वारा घोषित किया गया था उस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि खेड़ी खुर्द में चौहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्त तालिब उर्फ तारीफ पुत्र इंसान निवासी खेड़ी खुर्द 6 मई 2021 की चेहरे हत्याकांड में शामिल था उसको गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने ₹10000 का इनाम घोषित किया हुआ था वह ₹10000 का इनामी घर से भागकर इस वक्त डासना गाजियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था इस सूचना के क्रम में एसटीएफ की टीम बनाई गई थी जिसमें इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम उप निरीक्षक यादवेंद्र बाजवा उप निरीक्षक दिलबर नेगी हेड कांस्टेबल संजय कुमार बृजेंद्र चौहान कांस्टेबल महेंद्र नेगी अस्वाल व दीपक चंदोला की बनाई गई थी गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबीस देकर तालीब उर्फ तारीफ पुत्र इंसान निवासी खेड़ी खुर्द उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने बताया उसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *