Uncategorized

घोसीपुरा गांव में दो पक्षों मैं हुई फायरिंग व पथराव मौके पर पुलिस बल तैनात।

घोसीपुरा गांव में दो पक्षों मैं हुई फायरिंग व पथराव मौके पर पुलिस बल तैनात।

✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

मंगलौर क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव के साथ फायरिंग भी की गई । पथराव में आधा दर्जन लोग घायल होने की सूचना है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बवाल कर रहे दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है । जानकारी के अनुसार मंगलौर के घोसीपुरा गांव में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने लगा और फायरिंग भी की गई । जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानो की पुलिस फोर्स को बुलाया गया। मंगलौर सी ओ पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे और पुलिस फोर्स के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया। सी ओ मंगलौर पंकज गैरोला का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी और गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *