Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल पहुँचे पुलिस लाइन स्कूल मिले बच्चो से l

पूर्व मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल पहुँचे पुलिस लाइन स्कूल मिले बच्चो से l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

पुलिस लाईन्स रोशनाबाद में स्थित बहुउद्देशीय भवन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा० पूर्व मुख्यमंत्री / शिक्षा मंत्री / पूर्व केन्द्रीय संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार एवं वर्तमान सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक व अजय सिंह व०पु०अधीक्षक हरिद्वार द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा छात्र / छात्राओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम छात्र / छात्राओं ने मा० मुख्य अतिथि से चर्चा एवं संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान पूछे गये प्रश्नो के सही जवाब देने पर कक्षा 10 की छात्रा कु० अतिथि कक्षा 9 की कुछ वैश्नवी, कक्षा 9 के चंदन साहू व कक्षा 7 की कु० अंशिका को मा०मुख्य अतिथि द्वारा रू0 500-500 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई, कार्यक्रम में संदीप गोयल नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जगदमनी सांसद प्रतिनिधि, मनोज गौतम सदस्य रेल मंत्रालय, रीता चमोली जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार, मनु रावत जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार, रश्मि चौहान सदस्य एनसीटीई०, आशु चौहान, रेखा यादव पुलिस अधीक्षक अपराध, मुकेश ठाकुर पुलिस उपाधीक्षक, पल्लवी त्यागी पुलिस उपाधीक्षक सर्किल रूडकी, जितेन्द्र जोशी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स, ममता तोमर प्रधानाचार्या पुलिस मॉडर्न स्कूल, अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण, स्कूल के छात्र व शिक्षकगण मौजूद रहे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर सभी छात्र/छात्राएं काफी खुश दिखाई दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *