नाबालिक युवती से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी पुलिस ने भेजा जेल।
✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
मगलौर दिनांक 27 नवंबर 2022 को वादी मुकदमा निवासी कस्बा लंढोरा द्वारा थाने पर अभियुक्त भारत पुत्र राम चंद्र निवासी अंबेडकर कॉलोनी कस्बा लंढौरा थाना मंगलोर जिला हरिद्वार द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने /अश्लील कमेंट करने ,तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की सूचना थाने पर दी गई ।तत्काल सूचना के आधार पर कोतवाली मंगलोर में महिला प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया ।गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भारत उपरोक्त को थाना क्षेत्र से पकड़ा गया दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त के कब्जे से *एक तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस नाजायज भी बरामद हुआ है । जिस के संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर उप कारागार रुड़की भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
भारत पुत्र राम चंद्र निवासी अंबेडकर कॉलोनी लंढौरा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार।
पुलिस टीम
1 उपनिरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह
- कॉन्स्टेबल संजय
- कॉन्स्टेबल अरुण।




