Uncategorized

ओवरलोडिंग गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में जा गिरी।

ओवरलोडिंग गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में जा गिरी।

✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढोरा खानपुर क्षेत्र के ग्राम गाधारोना मैं औवरट्रेक लेते समय गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रैक्टर स्वामी का कहना है रात का समय था सामने से ट्रक के आ जाने से उसको साइड देते वक्त ट्रॉली का पयया तालाब के किनारे पर आ जाने से तालाब का किनारा दब गया वही ट्राली तालाब की ओर जाने लगी इस हादसे को देख ड्राइवर ने फौरन ट्रैक्टर से ट्राली का गुल्ला अलग कर दिया जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर बच गए वही ट्राली तालाब में जा गिरी। गनीमत यह रही उस वक्त कोई वाहन या कोई व्यक्ति ट्रॉली की साइड की ओर नहीं था इसलिए एक बड़ा हादसा होने से भी बच गया। वही ग्रामीणों का कहना है तालाब के पास अन्य मोड होने की वजह से अक्सर यह हादसे होते रहते हैं। वही ग्रामीणों का आरोपी है की ट्रैक्टर ट्राली इसी तरह से शुगर मिल तक पहुंचती है जिसमें रास्ते में चलता कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है इसलिए लोडिंग वाहनों से गुजारिश है कि वाहन को ओवरलोड ना करें और रास्ता चलने वाले राहगीरों से भी गुजारिश है कि वे ओवरलोडिंग वाहनों से थोड़ा सतर्क होकर निकले। यह ट्राली गन्ना सेंटर वालों की थी जिस वजह से वह ओवरलोडिंग भरकर यहां से गन्ना लेकर गुजरते हैं जिसमें यहां बस्ती में लोग भी रहते हैं। वही ग्रामीणों ने सेंटर के मुंशी से अपील की है ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्राली ना भरकर गांव से गुजरा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *