Uncategorized

कबाड़ी के गोदाम पर पुलिस का छापा-कई वाहनों के मिले पार्ट्स-जारी रहेगी कारवाई l

कबाड़ी के गोदाम पर पुलिस का छापा-कई वाहनों के मिले पार्ट्स-जारी रहेगी कारवाई l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह द्वारा वाहन चोरी के मामलों को तत्काल दर्ज करते हुए चोरों को सलाखों के पीछे भेजने और चोरी वाहनों के कटान पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वाहन चोरों के साथ ही चोरी वाहन खरीद मुनाफा वसूलने वाले कबाड़ी भी बख्से नही जाएगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के निर्देशों के बाद खानपुर पुलिस ने 22 नवंबर को शमशाद अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी ग्राम मौहल्ला झोझगान पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के कबाड के गोदाम में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक शमशाद अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी मौहल्ला झोझगान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उप्र मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान गोदाम से हिरासत में लिए गए तसव्वर पुत्र सईद निवासी मौहल्ला झोझगान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उप्र ने बताया कि यह कबाड का गोदाम उसका और उसके भाई का है। कार्रवाई के दौरान गोदाम के अंदर गाडियों कार व मोटर साईकिल के कटे हुए पार्टस, स्ट्रक्चर व काफी सारी गाडियों के रजिस्ट्रेशन सम्बंधित कागजात मौके पर पुलिस ने बरामद किए। गोदाम स्वामी तसव्वर द्वारा गोदाम में खडे वाहनों, चैसिस इंजनों, पार्ट्स एवं वाहन के स्ट्रक्चरों के सम्बंध में कोई दस्तावेज व जीएसटी नम्बर उपलब्ध न करा पाने पर गोदाम में रखे हुये सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया गया। मौके पर कुल 45 वाहनों की डिटेल मिली है जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कबाडी गोदाम में हो रहे अवैध कार्यों के सम्बन्ध में जिला अधिकारी हरिद्वार महोदय को अलग से रिपोर्ट प्रेषित कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खानपुर रविन्द्र कुमार, उ0नि0 नवीन सिह चौहान, उप निरीक्षक मनीषा नेगी, का0 अजीत तोमर, का0अरविन्द रावत शामिल रहे। कब्जे लिया गया माल की सूची- 1. टायर (कार) 38 2. स्टेयरिंग 03 3. केबिन 02 4. गाडी का निचला लोहे का एंगलनुमा हिस्सा (अगला बीच व पिछला) 03 5. गाडी की छत के टुकडे 03 6. अगला हिस्सा हैडलाईट वाला केबिन का 02 7. गाडी के बोनट 09 8. गाडी की पूरी छत 01 9. प्लास्टिक का बम्फर कवर 01 10. गाडी की पिछले डिग्गी का दरवाजा 02 11. सीट एंगल 01 12. इंजन स्टैण्ड 01 13. गाडी की तेल की टंकी 01 14. लाईट व इण्डीकेटर बिना बल्व के 30 15. अल्टीनेटर 01 16. सेल्फ 03 17. कम्प्रेशर 03 18. कार वाली बैटरी 09 19. गियर बक्सा 05 20. गाडी के इंजन 03 21. ब्रेक के मास्टर सलेण्डर 26 22. एक्सल रॉडनुमा 03 23. टूटी हुयी साईकिल 01 24. डीजल पंप 03 25. बम्फर प्लेट 01 26. स्टेयरिंग रॉड 20 27. कमानी 06 28. साईलेंसर छोटे व बडे 12 29. सॉकर 05 30. हैड 01 31. रेडियेटर पंखा 02 32. साफ्ट 01 33. डिफेंसर 01 34. गाडी का अगला धुरा टायर सहित 01 35. गाडी के दरवाजे 11 36. एक छोटा हाथी वाहन नं0- UK08CA 2684 37. एक छोटा हाथी वाहन सं0- UK08CA 7149 38. एक कार LXI UK08M 2926 39. एक कटी हुयी बिना छत बोनट एवं बिना सीट की गाडी (गाडी नं0- DLCAG 2006) 40. छोटा हाथी वाहन के पिछली बॉडी 02 ( HR623252, UK08CA 3787) फरार कबाड़ी – शमशाद अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी मौहल्ला झोझगान, थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *