Uncategorized

भगवानपुर पुलिस ने चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग पकड़ा।

भगवानपुर पुलिस ने चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग पकड़ा।

👉✍🏻 रिपोर्टर सद्दाम अली

रुड़की। भगवानपुर पुलिस ने क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के एक सदस्य को पकड़ा है जबकि पांच आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। बताया गया है कि गैंग के सभी सदस्य आपस में रिश्तेदार हैं और उन्होंने भगवानपुर क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
घटना का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुजाहिर पुत्र जाहीद हसन निवासी रायपुर भगवानपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि वह अपने कमरे मे सोया हुआ था तो अज्ञात चोरो के द्वारा घर की रसोई मे बनी अलमारी में रखे 9 लाख 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल को आने जाने वाले रास्ते से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस जिस चोर की तलाश में है वह चोर अरमान नजीबाबाद का रहने वाला है और अभी लण्ढौरा में है जो अपनी रिश्तेदारी में जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अरमान पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला जाफ्तागँज थाना कोतवाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 को एक अदद मोबाईल रियल मी के साथ जौरासी लण्ढौरा रेलवे स्टेशन तिराहा से जौरासी की तरफ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने साथियो के साथ भगवानपुर क्षेत्र से अन्य चोरियाँ भी की है जिसमे ग्राम चाँनचक मे जुलाई महीने मे एक घर से एक मोटर साइकिल और कुछ ज्वैलरी भी चोरी की थी। इसके अलावा हमने इसी महीने किंग होटल के पास रात को एक कालोनी में एक घर में घुसकर लाखों रूपये की चोरी किये थे। इसके अलावा अपने अन्य साथियो शाहिल व मेहराज के साथ मिलकर महाडी चौक भगवानपुर से एक मोटर साइकिल भी चोरी की थी। आरोपी ने बताया कि उसने अपने सहपाठी सलमान पुत्र जमीर ईदगाह कॉलोनी बिजनौर, इस्माइल पुत्र इजहार निवासी ग्राम जौराशी थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार,गुडिया उर्फ रहनुमा निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ मिलकर भगवानपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो पर चोरी की है। पुलिस ने आरोपी के घर नजीबाबाद बिजनौर से चोरी के 3 लाख 25 हजार रुपये व एक जोडी पायल को बरामद किए। आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब सलमान पुत्र जमीर निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार रिश्ते में उसका जीजा लगता है। गुडिया उर्फ रहनुमा खाला सरवरी पत्नी इजहार की बेटी है। इस्माइल पुत्र इजहार निवासी ग्राम जौरासी थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार खाला सरवरी का लडका है। गुडियाँ खाला की बेटी है यही भगवानपुर में ईदगाह कालोनी में रहती है। आरोपी ने बताया कि सभी मिलकर चोरी की योजना बनाते थे पहले लोग दिन मे घुमकर चोरी करने के घरो को ढूढँते थे और फिर रात्रि में हम उन घरो में घुसकर चोरी करते है। गुडियाँ उर्फ रहनुमा पूरी योजना में साथ देती थी। और चोरी की कुछ ज्वैलरी बेचने में मदद करती थी। इस्माइल दबे पाँव घर में घुसकर चटकनी खोलने में माहिर है। फरार आरोपियों के नाम सलमान पुत्र जमीर निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार,इस्माइल पुत्र इजहार निवासी ग्राम जौराशी थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार,गुडिया उर्फ रहनुमा निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार,नफीस (कबाड़ी) निवासी मौहल्ला जाफ्तागँज थाना कोतवाली नजीमाबाद जनपद बिजनौर,यूनुस (कबाड़ी) निवासी मौहल्ला जाफ्तागँज थाना कोतवाली नजीमाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 बताया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,उपनिरीक्षक प्रवीन बिष्ट,लोकपाल परमार,नवीन चौहान,विनोद कुन्डलिया कांस्टेबल सचिन कुमार, लाल सिंह,उवैदल्ला, गीतम सिंह,हिमान्शु चौधरी,रविदत्त राजेन्द्र सिंह,मोहन सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *