समाजसेवी वरीश अहमद ने क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता टीम को कप देकर किया सम्मानित ।
लक्सर। क्षेत्र के सुल्तानपुर नगर पंचायत स्थित भारतीय कोचिंग सेंटर द्वारा बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे छात्रों की 4 टीमों ने हिस्सा लिया। चारों टीम ने दो-दो मैच खेल फाइनल के लिए चयनित हुई व फाइनल में विजेता टीम को वरिष्अहमद के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी वरिश अहमद विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। अन्य बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया
गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह ऊर्जावान है। मार्च में नशे जैसी विकृति को खत्म करने के लिए युवाओं में खेल के प्रति उत्साह होना जरूरी है। इसी के उद्देश्य से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया है। वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक मोजम भारती ने कहा कि भारती कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे। छात्रों को परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खेल का आयोजन किया गया। क्योंकि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। छात्र परीक्षा परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।




