भारी अव्यवस्थाओ के बीच पंचायतो का नामांकन l
बहादराबाद 6 सितम्बर ( महिपाल )
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज खंड विकास कार्यालय बहादराबाद पर दिन भर भीड़ लगी रही जिससे यातायात दिन भर बाधित रहा
ज्ञात हो आज से नामांकन पत्रों का जमा होना प्रारंभ हो गया है जिस कारण आज लोग खंड विकास कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ दिनभर जुटे रहे जिससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी यद्यपि पुलिस ने वाहनों के आवागमन के लिए रोड को भी परिवर्तित किया परंतु खंड विकास परिसर के सामने से दिनभर यातायात बाधित रहा l व्यवस्था सही ना होने के कारण दिनभर वाहन रेंग रेंग कर चले कोई भी पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित करने में नहीं दिखाई दियाl जिला प्रशासन की ओर से ना तो कहीं पानी का इंतजाम था ना ही कहीं टेंट आदि की व्यवस्था की हुई थी आज दिनभर अधिकांशत बिजली आपूर्ति बाधित रही जिस कारण पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी पानी पीने के लिए भी लोगों को बाजार से खरीदे पानी पर निर्भर रहना पड़ा l




