Uncategorized

संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में मनाया गया धूमधाम से शिक्षक दिवस

रिपोर्ट महिपाल शर्मा lउत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में मनाया गया धूमधाम से शिक्षक दिवस
उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के बीएड विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएड विभाग में कार्यरत मीनाक्षी सिंह रावत सहायकाचार्य के संयोजन जोर-शोर से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चन्द्र शास्त्री, गिरीश चन्द्र अवस्थी कुलसचिव, प्रो. दिनेश चन्द्र चमोला संकायाध्यक्ष, व बीएड विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ.अरविन्द नारायण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके पश्चात् वेद मन्त्रों उच्चारण के साथ मंगलाचरण किया गया, संगीतमय सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम को आनन्दमय बनाया गया। बी.एड विभाग के छात्राध्यापक- छात्राध्यापिकाओं द्वारा नाटको का अभिनय किया गया तत्पश्चात् छात्राध्यापक सतीश चन्द्र पनेरु ने स्वरचित श्लोकों द्वारा समस्त विश्वविद्यालय के शिक्षकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में विभाग के समस्त अध्यापक डॉ.सुमन प्रसाद भट्ट, डॉ.प्रकाश चन्द्र पन्त, डॉ. बिन्दुमती द्विवेदी, डॉ.श्वेता अवस्थी, डॉ.विनय सैठी, डॉ.धीरज शुक्ला कार्यक्रम में उपस्थित थे। कुलसचिव कहा कि हमारे सम्पूर्ण विश्वविद्यालय के बीएड विभाग का विश्वविद्यालय के नाम की सार्थकता में सर्वोत्तम योगदान दिया है। बताया कि हमें अधिक से अधिक पुस्तकालयों का प्रयोग करना चाहिए प्रतिदिन पुस्तकालय में जा कर कुछ न कुछ पढ़ना चाहिए। संकायाध्यक्ष प्रो. चमोला ने बताया कि गुरु ही जीवन मार्ग दिखाने वाले है (गुरु विरोध नहीं को जगत्राता) इत्यादि विभिन्न पूर्व कवियों के सन्देशों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *