Uncategorized

तेज बारिश से जल भराव के कारण बहादराबाद में टिश्यू पेपर की कंपनी में 50 लाख का नुकसान l

तेज बारिश से जल भराव के कारण बहादराबाद में टिश्यू पेपर की कंपनी में 50 लाख का नुकसान l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

*नाले की सफाई व पानी के निकासी के इंतजाम करे सरकार l

बहादराबाद। सरकार के बड़े-बड़े विकास के दावों के बावजूद हरिद्वार को कठिनाइयों का रास्ता तय करना पड़ता है। सावन की एक ही बारिश ने सरकार के दावों को खोखला साबित कर दिया है । एक तरफ प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए उद्यमियों को आमंत्रित कर रहे हैं लेकिन उनके लिए जरूरी सुविधाओं को अनदेखा भी कर रहे हैं। विगत हो कल की तेज बारिश ने बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिशू पेपर की कंपनी को 50 लाख का नुकसान हुआ है। आपको बता दें की डी15 में टिशू पेपर बनाने वाली नामचीन कंपनी ओरिगामी स्थित है, जहां पानी का उचित निकास न होने के कारण कंपनी के अंदर लगभग डेढ़ से 2 फुट पानी भर गया। जिस कारण कंपनी में रखा सामान पानी में भीग कर खराब हो गया है।

इस बारे में कंपनी के प्रबंधक दीपक मौर्य ने बताया कि महदुद ब्रह्मपुरी की तरफ से आने वाले पानी के निकास का सही रास्ता नहीं है। नालों की सफाई भी ठीक तरह से नहीं हो पाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आसपास की कंपनी वालों ने नाले को ढक दिया है जिस कारण उसकी सफाई नहीं हो पाती तथा उसमें कचरा फस जाता है। जिस कारण पानी का निकास नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जीएम सिडकुल से लिखित अनुरोध करेंगे कि नाला खुलवाया जाए तथा सही ढंग से उसकी सफाई हो। उन्होंने कंपनी में हुए नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए बताया की फिनिश प्रोडक्ट , कच्चा माल और मशीनरी उपकरण सहित लगभग 50 लाख का अनुमानित नुकसान है। उन्होंने शासन प्रशासन से इस समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *