सोमवार कॊ लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने अपनी टीम कांस्टेबल मनीष ,कांस्टेबल अरुण चमोली के साथ चौकी क्षेत्र में अवैध खनन माफियों के खिलाफ अभियान चलाया। जहां पुलिस टीम ने गांव बुक्कनपुर व गाधारौना के जंगलों में चैकिंग की तो पुलिस टीम को गाधारौना के जंगल में तीन ट्रैक्टर ट्रालीयों को अवैध खनन में पकड़ लिया। जहां पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्रालीयों को चौकी लाकर सीज कर दिया। और अवैध खनन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। वहीं पुलिस की कड़ी कार्यवाही करने से अवैध खनन माफियाओं में पुलिस का खौफ दिख रहा है। वहीं लंढौरा पुलिस लगातार अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही कर रही है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने बताया है की चौकी क्षेत्र में गैरकानूनी कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाऐगा। जो व्यक्ति चौकी क्षेत्र में गैरकानूनी कार्य करते हुऐ पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सलाखों के पीछे भेजा जाऐगा।





