Haridwar News Uncategorized

नशीला पदार्थ पिला कर किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज़ l

नशीला पदार्थ पिला कर किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज़ l
बहादराबाद 26 जुलाई ( महिपाल )
सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने चार व्यक्तियों पर बंधक बना कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूड़की की रहने वाली पीड़िता ने कोर्ट में चार व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया है कि सिडकुल के रहने वाले चार व्यक्तिओ ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे नशे की गोलियां कोल्ड्रिंक में मिला कर पिला दी, जिसके बाद युवती को दो दिन बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बताते चले कि पीड़िता को रास्ते मे रोक कर गली गलोच व मारपीट भी की गई है। जिसके बाद न्याय की गुहार लगाने पीड़िता कोर्ट गई। वही इस मामले सिडकुल थाना अध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़िता का मुकादम चार व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। जिसमे मनीष कुमार पुत्र संदीप कुमार निवासी सिडकुल, संदीप कुमार पुत्र नामालूम निवासी सिडकुल, सादाब पुत्र लालू और देवेंद्र इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *