Haridwar News Uncategorized

कवडियो पर लाठी भान्जने वाली पुलिस अब कावड़ियों का स्वागत बैंड की धुनो से कर रही है

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

कवडियो पर लाठी भान्जने वाली पुलिस अब कावड़ियों का स्वागत बैंड की धुनो से कर रही है माहौल बदल रहा है कवडीए शिव का स्वरूप बन गए हैं l धर्मनगरी हरिद्वार में बेहद भव्य तरीके से चल रहे कांवड़ मेले में ऐसा पहली बार दिख रहा है जब कांवड़ियों पर लठ्ठ बजाने वाली पुलिस और पीएसी कांवड़ियों की आगवानी करती नहीं थक रही… जी हां यह वही पुलिस और पीएसी हैं जिन्हे आज तक हुए कांवड़ मेलों में आपने भीड़ से सख्ती से निपटते हुए देखा होगा लेकिन यूपी उत्तराखंड में बदली सरकारों और दोनों सरकारों के मुखियाओं के कांवड़ियों के प्रति सम्मान के चलते इस बार व्यवस्था भी बदली बदली नजर आ रही हैं। हरिद्वार में तो सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर पखार कर पहले ही इस बात का संदेश दे दिया है कि शिवभक्तों को कोई दिक्कत ना हो… सूबे के मुखिया के इस कदम का असर पुलिस और पीएसी पे भी देखा जा रहा है… जिसके बाद हर ओर कांवड़ियों की सेवा में पुलिस जुटी नजर आ रही है… वहीं पीएसी भी कांवड़ियों का अपने विशेष बैंड से स्वागत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *