Haridwar News Uncategorized

दुकानदार की किसी बात को लेकर कांवड़ियों से नोकझोक

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
हरकी पैड़ी क्षेत्र अंतर्गत एक दुकानदार की किसी बात को लेकर कांवड़ियों से नोकझोक हो गई थी, जिसके चलते दोनों की बीच हाथापाई हो गई, ओर कांवड़िया का सर फटा ओर खून बहना शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम लगभग 12:30 बजे हरकी पैड़ी क्षेत्र अंतर्गत सुभाष घाट पर फड़ के दुकानदार शिवम पुत्र दिनेश उम्र 18 वर्ष निवासी गुसाई गली भीमगोड़ा हरिद्वार का कावड़िए अंकित शर्मा पुत्र श्रवण निवासी ग्राम नसीरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो जाने से दुकानदार ने कावड़िए के सर पर मार मार दिया, कांवड़िए के सर पर काफी चोट आई, पुलिस द्वारा चोटिल को एंबुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय पहुंचा गया। वही फड़ के दुकानदार को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *