रावली महदूद मुल्कीनगर की सड़क पर फैल रहा नालियों का गंदा पानी, बीमारी की आशंका
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
रावली महदूद मुल्कीनगर की सड़क पर फैल रहा नालियों का गंदा पानी, बीमारी की आशंका
सिडकुल क्षेत्र के मुल्कीनगर कॉलोनी वासियो का बुरा हाल सड़को पर फेल रहा है गन्दा पानी,अनेक प्रकार के मखी, मछर, से फेल रही है भयंकर बीमारियां इसकी सूद लेने वाला कोई नही।आपको बतादे कि सिडकुल क्षेत्र मुल्कीनगर कॉलोनी में सड़कों पर फेल रहा है गन्दा पानी जिससे कॉलोनी वासीयो को सड़क पर चलना हो रहा है दुस्वार,गन्दा पानी फैलने से मखी,मछर,पैदा हो रहे है जिससे कॉलोनी वासियो को अनेक प्रकार की बीमारियों से झूझना पढ़ रहा है लेकिन इसकी कोई सूद लेने नही है।
पूर्व प्रधान पति प्रमोद पाल ने बताया कि वहीं कहीं ना कहीं कॉलोनी वासियों की अपनी कमी भी नजर आ रही है क्योंकि जितने भी मकान सड़क के किनारे बने हुए है उन सभी लोगों ने अपने बड़े बड़े (रेम्प व स्लेप) निकालकर नालियों को चौक कर दिया है जिसके कारण सड़क में पानी भर रहा है और सड़क टूट गई है।
इस मौके पर कॉलोनीवासी मे सतनाम सिंह राठौर,राम, दीपक,आशु,काका,सुखराम,कांता प्रसाद आदि मौजूद रहे।




