लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गर्भवती महिला की दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पथरी थाना क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव निवासी परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में एकत्र हो धरना दिया।परिजन सत्यपाल सिंह पुत्र बाबूराम का आरोप हैं कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2020 में टांडामहेतोली कोतवाली लक्सर निवासी सचिन पुत्र दीपचंद के साथ हिंदुरीति रिवाज से हुई थी।शादी में स्त्री धन के रूप में पूरा सामान दिया गया था।लेकिन परिजनों का आरोप हैं कि ढाई लाख रुपए की मांग शादी के समय से ही करते आ रहे थे।आरोप हैं कि 19 जून की शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उसकी बहन का गला घोट कर जान से मार दिया।परिजनों कहना हैं कि बहन तीन माह की गर्भवती थी।वहीं एएसपी/क्षेत्राधिकारी रेखा यादव ने परिजनों एवं लोगों को समझा कर शांत करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कहीं तथा आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन की और से पूरी तरह निष्पक्ष उचित कार्यवाही की जायेगी।जिसके बाद ग्रामीण अपने घर वापस लौट गए।धरने में जगबीर सिंह,मैनपाल,अनिल कुमार, लाखन सिंह,सूरत सिंह,राजेंद्रऋषिपाल,पवन,दारा सिंह,जगदीश,मतलब,मेहताब,महबूब,मोहब्बत, जमील,राजेश,रेशों,कृष्णा,सुंदरी,शिक्षा,कैलाशौ, चंद्रकली,जग रोशनी,सविता,हुक्मों,बाला,उषा आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।




