कलियर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकर्तिक यौन संबंध बनाने, देवर पर बलात्कार करने एवं सास पर मानसिक और शारिरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप की यह तीनों उससे जबरन देह व्यापार करवाते थे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू करती है। कलियर निवासी 22 वर्षीय विवाहिता की ओर से दर्ज मुकदमे के अनुसार उसकी शादी 2017 में कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी तनवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता लगा कि उसका पति नशे और जुए का आदि है। वहीँ पीड़िता के अनुसार उसका पति नशे में धुत होने के बाद उसके साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाता था साथ ही उसका देवर भी उसका बलात्कार करता था। आरोप है कि सास उसका मानसिक और शारिरिक उत्पीड़न करती थी और बच्चा पैदा न हो इसलिए बेटे को अप्राकृतिक यौन सम्बंध बनाने की बात कहती थी। आरोप है कि उसके पति सास और देवर ने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये लेकर उसके साथ कमरे में बंद कर दिया उक्त व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। वहीं उसके बाद अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया और सास पति व देवर लोगों से इसके पैसे लेते थे। आरोप है कि इसके बाद उसका पति उसे दरगाह के पास स्थित गेस्ट हाऊस में ले गया जहां एक-एक करके कई लोगों ने उसके साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाये। वहीं इस प्रकार कई बार उसका पति उसे लेकर जाता था और कुछ लोग घर आते थे जिनसे पैसे लेकर पति, सास और देवर उससे देह व्यापार करवाता था। पीड़िता के अनुसार उसके परिजनों द्वारा दहेज में दिया गया सामान भी ससुराल वालों ने बेच दिया। पीड़िता ने कहा कि उसके नाम पर उसकी मां ने 50,000 डाउन पेमेंट करके उसके पति को किस्तों पर ईरिक्शा और एलईडी दिलवाई थी। जिसकी किस्तें ससुराल पक्ष ने नही दी और किस्तों के लिए सम्बन्धित फाइनेंस कर्मी उसे परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत मई 2022 में कलियर थानाध्यक्ष को की थी लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई वहीं उसने पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने पर वह न्यायालय गई। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पीड़िता के पति तनवीर पुत्र आजो उर्फ इजहार,देवर आरिफ पुत्र आजो उर्फ इजहार, सास हसीदा पत्नी आजो उर्फ इजहार, भूरा पठान, विशाल झोझा पुत्र गुलजार उर्फ गुल्ला, नाजिम झोझा पुत्र फैत,नफीस ठेकेदार पुत्र राशिद बहरा, नसीम पुत्र अजीज, गुलजार पुत्र निन्हा, असफल पुत्र अशरफ सभी निवासी महमूदपुर थाना कलियर व सत्तार निवासी भगवानपुर और राशिद कबाड़ी निवासी पुहाना के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति तनवीर,सास हसीदा,देवर आरिफ निवासी महमूदपुर कलियर सहित करीब 12 लोगो के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म,अप्राकृतिक यौन सम्बंध व मारपीट करने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा हरिद्वार जनपद के तीन महानुभावों को नई टीम में दायित्व दिए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रुड़की।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम की विधिवत घोषणा करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपनी टीम में जगह दी है।हरिद्वार जनपद से जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर हरिद्वार का मान बढ़ाया है,वहीं रुड़की निवासी राकेश गिरी को भी उन्होंने अपनी टीम में शामिल […]
आज सांसद बनने के बाद पहली बार लक्सर आगमन पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत का लक्सर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया
रिपोर्ट मनोज वर्मा आज सांसद बनने के बाद पहली बार लक्सर आगमन पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत का लक्सर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं अपनी त्रिसुत्रीय मांग उनके सामने रखी ज्ञापन के माध्यम से पहली मांग अहम समस्या लक्सर की रेल […]
भाई की जान बचाने क़े लिए नहर में कूदी दो सगी बहने डूबी, जल पुलिस कर रही है खोज
भाई की जान बचाने क़े लिए नहर में कूदी दो सगी बहने डूबी, जल पुलिस कर रही है खोज lबहादराबाद 27 अप्रैल ( महिपाल )भाईचारा होटल के पास गंगनहर पर बने छठ घाट मे अपने भाई व मामा के साथ नहा रही दो बालिकाऐं गंगनहर के तेज बहाव मे बह गई है । इस सूचना […]



