Haridwar News

भव्य पासिंग आउट परेड के बाद ये जाबांज भारतीय सेना के अभिन्न अंग बन गए।


देश रक्षा की शपथ लेकर 288 जांबाज़ भारतीय सेना में शामिल हुए। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में भव्य पासिंग आउट परेड के बाद ये जाबांज भारतीय सेना के अभिन्न अंग बन गए।
सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड में पहुंंचे।
शनिवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर विवेक कुमार, प्रणव, आर्यन सिंह, हिमांशु कुमार, जयेंद्र सिंह व अनिकेत ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। 6 बजकर 45 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे। निरीक्षण अधिकारी दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर (जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ) लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर परेड स्थल पर पहुंचे और परेड का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *