Haridwar News

घर-घर पहुंचे प्रज्ञा योग, देश अपना बने निरोग


देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में योगोत्सव का आयोजन किया गया। घर-घर पहुंचे प्रज्ञा योग, देश अपना बने निरोग की थीम को लेकर इस कार्यक्रम को किया गया।

विश्वविद्यालय द्वारा योगोत्सव का यह कार्यक्रम योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल अभ्यास के तहत कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार के ही चौधरी चरण सिंह घाट पर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य आथिति के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय श्री शरद पारधी जी, प्रति-कुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंडया जी, कुलसचिव आदरणीय श्री बलदाऊ देवांगन जी पधारे। इस पूरे आयोजन की अध्यक्षता योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश बरनवाल जी ने की।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति आदरणीय श्री शरद पारधी जी ने कहा “आज हमें मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है और देव संस्कृति विश्वविद्यालय इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।” वहीं प्रति-कुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि यदि हमारा मन शुद्ध हो, कर्म शुद्ध हो, तो यही योग का आधार है। साथ ही उन्होंने कहा कि योगोत्सव के माध्यम से अपनी मानवता की मूल भावना को अपने जीवन मे लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

देश के अमृत महोत्सव और शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती बीच इस योगोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में जनजागरूकता के साथ अपनी संस्कृति को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *