एसडीएम प्रशासक द्वारा कांठा पीर क्षेत्र में वसूली का ठेका 58 लाख 50 हजार में छोड़ा गया।
लक्सर तहसील में आज एसडीएम एवं प्रशासक वकफ बोर्ड द्वारा काठा पीर क्षेत्र में वसूली का ठेका 58 लाख 50 हजार रुपए में सबसे ज्यादा बोली बोलने वाले के हक में छोड़ा गया है उसी क्रम में एसडीएम के द्वारा आगे भी सफाई लंगर पुताई नल आदि का ठेका भी ठेकेदारों को बुलाकर जिसकी सबसे कम बोली लगी उनको भी अन्य ठेके एसडीएम के द्वारा दिए गए हैं वहीं लक्सर उप जिलाधिकारी एवं प्रकाश प्रशासक वर्क बोर्ड गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि 2 वर्षे से कोरोना होने की वजह से सभी मेले सरकार के द्वारा बंद किए हुए थे इस वर्ष सभी मेले से प्रतिबंध हटा लिए गए हैं उसी को देखते हुए आज काठा पीर वक्त नंबर 614 मैं ठेकेदारों को बुलाकर बोली लगवाई गई है जिसमें काट पीट क्षेत्र में वसूली का ठेका 58 लाख ₹50 हजार रुपए में छोड़ा गया है जिसकी सबसे ज्यादा बोली थी उसी को वसूली का ठेका दिया गया है उन्होंने बताया आगे जैसे साफ सफाई पुताई नल ठीक कराई लंगर आदि का ठेका भी सभी ठेकेदारों को बुलाकर बोली लगवाई गई जिसने सबसे कम बोली दी थी उसी के नाम अन्य ठेके छोड़ दिए गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो बोली दाता ठेका लेने में सफल हुए हैं उन्हें बताए गए नियम कानून के तहत ही अपना काम करना होगा अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि अपना काम सभी को ईमानदारी से करना चाहिए वहां पर जो भी गड़बड़ी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।




