बहादराबाद थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान देंसो चौक के पास एक युवक को 5.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर माननीय न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया है l थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि सिद्केयल पुलिस बीती रात देंसो चौक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी एक युवक को रोक कर तालासी लेने पर उसके पास से अवैध स्मैक मिली l थाने लेकर उससे पूछताछ की गई l पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक को सिडकुल में बेचने के लिए लाया था l पकडे गए विवक का नाम अक्षय कुमारपुत्र लालूसिंह निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर है l जिसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में वाद दायर कर उसे न्यायालय में पेश होने के लिए भेज दिया है l




