पक्षों में क्रिकेट मैच को देखने के चक्कर में धारदार हथियार से हुए घायल
दो पक्षों में क्रिकेट मैच को देखने के चक्कर में धारदार हथियार से हमला l
थाना बहादराबाद क्षेत्र के गांव अहमदपुर ग्रान्ट मे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान बैठने को लेकर आपस में कहासुनी हो गई बता दे की मारपीट होने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन व्यक्तियो के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश कर रही है। थाना बहादराबाद क्षेत्र के गांव अहमदपुर ग्रन्ट निवासी विशाल ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल सायं को उसका पिता योगेन्द्र कुमार, भाई नविन कुमार, चाचा सतीश कुमार व दीपक कुमार घर के बाहर आईपीएल क्रिकेट मैच देखने गए हुए थे उसी समय अहमदपुर गांव क़े ही दीपक कुमार , धनवीर कुमार, रोहिताश वहाँ पर पहुंचकर उन्हें उठने को कहा इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में मारपीट होने लेगी।
वही दीपक कुमार द्वारा उन्होंने धारधार हथियार से उसके परिवार पर जान लेवा हमला कर दिया। जिससे योगेन्द्र कुमार, नविन, सतीश कुमार , दीपक कुमार , गंभीर रूप घायल हो गये। घायलो को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसपर पीड़ित विशाल ने थाना बहादराबाद में आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ के लिए गुहार लगाई पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है
आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।





