रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
22-अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा में सख्ती से लागू होगी कोविड-गाइडलाइन। जांच और टीकाकरण में तेजी लाने के स्वास्थ्य मंत्री डां धaन सिंह रावत ने दिए दिशा निर्देश।
15 अप्रैल तक चार धाम यात्रा मार्गों पर डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने के दिये निर्देश।
देश के कई राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले देखते हुए राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के दिशा निर्देश।
सोमवार देर शाम विधानसभा स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के साथ की समीक्षा बैठक।
बस अड्डे, रेलवे स्टेशन ,एयरपोर्ट समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे।
चार धाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी चिकित्सा इकाइयों व स्थाई मेडिकल रिलीव प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जाएगा जायजा।



