Uncategorized

शिकायत पर जाँच में पालिका के कर्मचारियों व लाभार्थी पर लटकी करवाई की तलवार l

शिकायत पर जाँच में पालिका के कर्मचारियों व लाभार्थी पर लटकी करवाई की तलवार l
लक्सर नगर पालिका परिषद में अमित गिरी गोस्वामी ने गलत दस्तवेजो के अधार पर लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ की शिकायत पर लक्सर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार से जांच कराकर रिपोर्ट पर आदेश करते हुए पालिका के अधिकारियों व विभाग के कर्मचारी सहित अमित गिरी गोस्वामी के खिलाफ कारवाई करने के आदेश दिए हैं लक्सर नगर पालिका परिषद में वर्ष 2017 -18 में अमित गिरी गोस्वामी ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराया था जिसमें आवेदन पत्र में खुद के ही परिवार से 2014 में दानपात्र भूमि का बेनामा ओर एकता बेन गिरी के नाम से राशनकार्ड की छाया प्रति के साथ अन्य दस्तावेज लगाकर लाभ लिया गया है जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता रामगोपाल ने लक्सर उपजिलाधिकारी से की
उपजिलाधिकारी के आदेश पर लक्सर तहसीलदार ने जांच कर अपनी आख्या सौपी जिस पर पाया गया कि अमित गिरी गोस्वामी ने आवास का लाभ लेने से पहले ही भूमि को बेच दिया और आवास की दो किश्तों को भी हडप कर गया जिसको लेकर लक्सर उपजिलाधिकारी ने लक्सर नगर पालिका के तत्कालीन अधिकारी व कर्मचारी के साथ गलत तरीके से लाभ लेने वाले अमित गिरी गोस्वामी के खिलाफ पालिका के अधिशासी अधिकारी को कारवाई के निर्देश दिए हैं वही लक्सर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा का कहना है कि तहसील प्रसाशन से जाँच रिपोर्ट मिली है जिसमें संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *