रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
रूडकी की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गाँव के पास बीती शाम हरिद्वार से अस्थियों को विसर्ज़न कर घर लौट रहे बाइक सवार चाचा भतीजे की बाइक अचानक ही अनियंत्रित होकर फिसल गई जिस कारण दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगो के द्वारा दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर पंकज नाम के बीस साल के युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि उनके चाचा जनेश्वर का उपचार सिविल अस्पताल में ही किया जा रहा है बता दे की सहारनपुर जिले के गोपाली गाँव निवासी जनेश्वर के परिवार में कुछ दिन पहले किसी की मौत हो गई थी शुक्रवार को जनेश्वर अपने बीस साल के भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार में अस्थियाँ विसर्जन करने के लिए गए थे हरिद्वार से लौटते समय जैसे ही वो नगला इमरती गाँव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिस कारण दोनों चाचा भतीजे सड़क पर गिरकर घायल हो गए आसपास से गुजर रहे लोगो के द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टर ने बीस साल के पंकज को मृत घोषित कर दिया जबकि चाचा जनेश्वर का उपचार अस्पताल में ही किया जा रहा है घटना की सुचना मिलते ही उनके परिजन भी बड़ी संख्या में देर रात सिविल अस्पताल पहुँच गए है
.




