Uncategorized

छात्रों ने लगाया शोषण का आरोप आत्महत्या करने की कही बात l

छात्रों ने लगाया शोषण का आरोप आत्महत्या करने की कही बात l

बहादराबाद 14 फरवरी ( महिपाल )
थाना क्षेत्र के अरिहंत कालेज के चट्टों द्वारा कालेज प्रबंधन के खिलाफ कल हुए प्रदर्शन और छात्रों के आत्महत्या की चेतावनी पर आज थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने कॉलेज पहुंच कर कालेज के चेयर मेन दीपक जैन और बच्चों से मुलाक़ात की l थाना अध्यक्ष ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे जल्दबाज़ी या किसी बहकावे में आकर गलत कदम न उठाए छात्रों की जो समस्या है उसे प्रबंधन तंत्र से मिल बैठा कर सुलझाया जा सकता है l
उल्लेखनीय है कि कालेज के लगभग 22 छात्रों ने बीते कल कालेज प्रांगण में प्रबंधक के खिलाफ आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था, छात्रों का कहना है कि प्रबंधन उनसे फीस के नाम पर भारी भरकम पेनल्टी लगा रहा है, छात्र पहले से ही कालेज को बड़ी रकम फीस के नाम पर अदा करते हैं उसके बाद नए सेमेस्टर में दाखिले के साथ ही परीक्षा शुल्क लिया जाता हैं जबकि प्रवेश अप्रैल में हो जाता है और परीक्षाए अगले साल मार्च में होती हैं एक साल पहले ही उनसे परीक्षाओं का शुल्क जमा कराया जा रहा है, देरी होने पर भारी भरकम पेनल्टी वसूली जा रही है l पेनल्टी कि रकम 15 से 27 हज़ार तक वसूली जा रही है l
कालेज के चेयरमेन दीपक जैन ने थाना अध्यक्ष को छात्रों द्वारा प्रवेश के समय जमा कराए गए दस्तावेज दिखा कर कहा कि छात्रों को प्रवेश के समय ही नियमों कि जानकारी दी जाति हैं परन्तु छात्र नियमानुसार समय से शुल्क जमा नहीं करते और जब परीक्षा फार्म भरने का समय अता हैं तो फीस के साथ ली जाने वाली पेनल्टी को लेकर हंगामा कर रहें हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *