रिपोर्ट शहजाद अली
भाजपा की कथनी और करनी से देश की जनता परेशान कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ेंगे भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा का प्रथम बार रुड़की आगमन पर रुड़की के रामनगर चौक पर स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के नजदीक महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया
विधानसभा कानपुर के कस्बा लंढोरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह मेहरा का कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व रुड़की रामनगर चौक स्थित केएल पॉलिटेक्निक के गेट के नजदीक महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह मेहरा ने कहा कि आज प्रदेश की नहीं पूरे देश की जनता भाजपा की करनी है कथनी से परेशान हैंउन्होंने कहा जिस तरह से आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अलग-अलग विभिन्न राज्यों में जाकर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आपसी स्वार्थ बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं उस लड़ाई में हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए 26 जनवरी होने वाली हाथ जोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कार्यकर्ता सद्भावना सम्मेलन कार्यक्रम चल रहे हैं उसी के तहत आज लंढोरा में होने वाले सद्भावना कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे हैं जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ जोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही बताया जाएगा किस तरह से देश भोली-भाली जनता से भाजपा छल कपट कर उनका नुकसान कर रही है उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं पूरा देश भाजपा की करनी वह कथनी से परेशान है जिसके लिए हर प्रत्येक कांग्रेश के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की आवश्यकता हैऔर जिससे कि कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा की निकम्मी सरकार से लड़ने का काम करेगी प्रदेश अध्यक्ष से मीडिया द्वारा पूछे गए कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं है साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 10 जनवरी को हरिद्वार जिले में किसानों के बकाया भुगतान को लेकर चीनी मिलों का घेराव करेगी चीनी मिलों के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा इस प्रदर्शन में हरिद्वार जिले के सभी कांग्रेस के विधायक एवं प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरना प्रदर्शन घेराव में शामिल रहेंगे



