Latest News

फाउंडेशन ट्रस्ट- पंचालेश्वर महादेव मंदिर एवं वीआईपी घाट पर स्टील की बेंचो का विवरण

रिपोर्ट दिलशाद अली

श्री फाउंडेशन ट्रस्ट- पंचालेश्वर महादेव मंदिर एवं वीआईपी घाट पर स्टील की बेंचो का विवरण
श्री फाउंडेशन ट्रस्ट लक्सर जो कि श्री सीमेंट लिमिटेड की एक इकाई है के द्वारा आने वाली महाशिवरात्रि को देखते हुए आज पंचलेश्वर महादेव मंदिर एवं वीआईपी घाट हरिद्वार पर शिव भक्तों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने हेतु स्टील की बेंच का वितरण किया गया I
इस कार्यक्रम के दौरान श्री पंचालेश्वर महादेव मंदिर को उत्कृष्ट क्वालिटी की 5 स्टील की बेंच प्रदान की गई तथा वीआईपी घाट पर एसडीओ वीआईपी घाट श्री सत्यवीर कौशिक जी की उपस्थिति में 8 स्टील की बेंच प्रदान की गई I
पूर्व में भी पंचलेश्वर महादेव मंदिर में 5 स्टील की बैच प्रदान की गई थी / मंदिर में निर्माण हेतु मुक्त सीमेंट प्रदान की गई थी/ मंदिर की बाउंड्री के चारों ओर सुरक्षा हेतु तारबंदी की गई थी तथा यहां के वातावरण को हरा-भरा बनाने हेतु 40 वृक्ष ट्री गार्ड सहित प्रदान किए गए थे I
वीआईपी घाट हरिद्वार को भी पूर्व में 8 स्टील की बेंच प्रदान की गई थी I पंचालेश्वर महादेव मंदिर पर बेंच प्रदान करने के दौरान मंदिर के पुजारी तथा झब रेडी के पूर्व प्रधान श्री मदन जी भी उपस्थित थे I
श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के इस कार्यक्रम की पंचलेश्वर महादेव मंदिर में उपस्थित शिव भक्तों , मंदिर के पुजारी तथा झब रेडी पूर्व प्रधान श्री मदन जी ने खुले दिल से तारीफ की तथा श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट को शुभकामनाएं दी की इसी प्रकार यह संस्था सामाजिक कार्य करती रहे I
वीआईपी घाट पर उपस्थित वीआईपी घाट एसडीओ श्री सत्यवीर कौशिक जी ने भी श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की मुक्त कंठ से सराहना की और बताया कि पूर्व में भी श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जो स्टील की बेंचे प्रदान की गई थी उससे यहां आने वाले यात्रियों को बहुत लाभ हुआ I
उन्होंने यह भी कहा की समय-समय पर समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे मालूम होता रहता है कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट लगातार इस प्रकार के सामाजिक कार्य कर ता रहता है I मैं श्री सीमेंट के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं I
कार्यक्रम के दौरान श्री सीमेंट लिमिटेड के जनरल मैनेजर कार्मिक एवं प्रशासन श्री आलोक मोरोलीया/ श्री शिवराज तथा श्री भटनागर भी मौजूद थे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *