नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत एक तस्कर क़ो शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार l लक्सर पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त को भट्टी व अन्य उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 28 12 2022 को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी करने हेतु चलाऐ जा रहे अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई इसमें उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर कांस्टेबल खजान सिंह कांस्टेबल देवेंद्र कांस्टेबल मंदीप कांस्टेबल प्रकाश हां जी की टीमें बनाई गई जिनके द्वारा छापेमारी की गई जिसमें ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी मैं गन्ने खेत मे छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के उपकरण 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की व् अभियुक्त रजत पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम अकोढा कला क़ो अकोढा कला के चौराहे से 5 लीटर बरामद की गई इस तरह से पुलिस ने अलग-अलग जगह से रजत पुत्र वीर सिंह अकोढा कला को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि सतीश पुत्र सूरत व् गोपी पुत्र दाताराम निवासी गण भोवापुर पथरी जिला हरिद्वार फरार हो गए पकड़े गए अभियुक्त क़ो माननीय न्यायालय के समक्क्ष पेश किया जा रहा है l




