Uncategorized

इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ( इफको) द्वारा गन्ना विकास परिषद का लक्सर में आयोजन l लक्सर सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर एवं लक्सर के गन्ना पर्यवेक्षकों हेतु लकसर मे सहकारी प्रशिक्षणञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार रहे l कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर राम भजन सिंह, मुख्य क्षेत्रय प्रबंधक , इफको हरिद्वार ने सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया l कार्यक्रम मैं डॉ योगेंद्र पाल सैनी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, धनौरी द्वारा गेहूं की उन्नत खेती एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गई l सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि जिले में नैनो यूरिया के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं व नैनो यूरिया से गन्ने की फसल पर भी काफी प्रभाव देखने को मिला है। इफको- एमसी रुड़की प्रतिनिधि अंकुश चौधरी ने गन्ना एवं धान की फसल में लगने वाले कीट एवं बीमारियों की जानकारी के साथ-साथ उनकी रोकथाम के उपाय के बारे में विस्तार से बताया l डॉ राम भजन सिंह मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको, हरिद्वार ने नैनो यूरिया तरल, सागरिका एवं जल विलेय उर्वरकों के प्रयोग एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की दानेदार यूरिया केवल 30% फसलों के काम आता है शेष यूरिया , तेज धूप में उड़ जाता है जो वायुमंडल को प्रदूषित करता है तथा कुछ यूरिया पानी में घुलकर नीचे जमीन में चला जाता है जो भूमि और भूमिगत जल को खराब करता है नैनो यूरिया तरल के प्रयोग से पत्तियों पर स्प्रे करने से स्टोमेटा के द्वारा 80 से 90 % तक पौधों को नाइट्रोजन मिलती है जो 15 से 20 दिन तक काम करती है और नैना यूरिया के प्रयोग से न तो पर्यावरण दूषित होता है और ना ही भूमि व जल प्रदूषित होता है अतः किसान भाई फसल की बुवाई के पश्चात पत्तियां आने तक पहले व दूसरे पानी पर दानेदार यूरिया का प्रयोग करें। और उसके बाद नैनो यूरिया के सागरिका तरल के साथ मिलाकर दो-तीन स्प्रे करें l कार्यक्रम में गन्ना सहकारी समिति से सचिव श्री सूरजभान सिंह गन्ना लक्सर से जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दिग्विजय सिंह द्वारा नैनो यूरिया के सही उपयोग वह गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए सलाह दी। व गन्ना ज्वालापुर से सचिव कुलदीप सिंह, लक्सर गन्ना सचिव सूरजभान इफको से एस एफ ए ओमवीर सैनी सहित लगभग 60 सहकारी बंधुओं ने भाग लिया कार्यक्रम के अंत में डॉ राम भजन सिंह, मुख्य क्षेत्र प्रबंधक, इफको हरिद्वार ने सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *