पांच हजार का इनामी अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने भेजा जेल।
✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
मंगलौर दिनांक 22/10/2022 को वादी मनजीत पुत्र मदन पाल निवासी ग्राम भूरा खेड़ी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त गण सत्यवान वह राकेश तथा अन्य अज्ञात अभियुक्त गणों के द्वारा स्वयं के साथ गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने तथा जान से मरने का प्रयास करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या1209/22धारा147,148,149,323,307504,506 आई पी सी पंजीकृत हुआ था।मुकदमा में अभियुक्त गण सत्यवान पुत्र भोपाल निवासी खेडा जट्ट मंगलोर तथा राकेश पुत्र कला निवासी मंडावली मंगलोर तथा प्रकाश आए अभियुक्त मोहित पुत्र भोपाल निवासी खेड़ा जट्ट मंगलोर हरिद्वार को गिरफ्तार कर माननीय न्याय0 भेजा गया था।
विवेचना में अभियुक्त इंतजार पुत्र सईद निवासी मोहल्ला शहरदान पठानवाला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए बार बार पुलिस द्वारा दबिश दी गई,लेकिन अभियुक्त लगातार फरार चला रहा था।अभियुक्त के मकान व संभावित स्थानों पर बार-बार दबिश देने पर भी अभियुक्त इंतजार उपरोक्त न मिलने एवं लगातार फरार चल रहे उक्त अभियुक्त पर ₹ 5,000 का इनाम घोषित किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जनपद हरिद्वार के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने के कड़े दिशानिर्देशों के तहत ईनामी अभियुक्त के घर पर दबिश देकर घर से पकड़ा गया। पकड़े गए ईनामी अपराधी को नियम अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी रखते हुए मुखबिर मामूर किए गए हैं।
नाम पता अभियुक्त–
1.इंतजार पुत्र सईद निवासी मोहल्ला शहरदान पठानवाला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश।
संबंधित अपराध संख्या
1209/22धारा147,148,149,323,307,504,506 आई पी सी
पुलिस टीम
1 . उप0नि0 श्री मनोज सिंह कटैत
2.कॉन्स्टेबल 984 प्रकाश गुसाईं




