Haridwar News

शिवालिकनगर स्थित टेंट के गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

शिवालिकनगर स्थित टेंट के गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई आग लगने की सूचना राहगीरों ने अग्निशमन विभाग को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवालिकनगर M क्लस्टर के 79 नम्बर मकान मे बने टेंट के गोदाम में आज दोपहर अचानक आग लग गई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया था समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने ढाई घण्टो की कड़ी मश्क्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है वही सीएफओ नरेंद्र सिंह कुँवर ने बताया कि समय करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पाकर मौके पर पहुँचे ओर लगभग ढाई घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग बुझने के लिये 5 गाड़िया लगी थी जिसमे 2 गाड़िया सिडकुल से व 2 गाड़िया मायापुर से व एक गाड़ी CISF से पानी टैंकर आग बुझाने में लगे थे नुकशान लगभग कई लाख है आग लगने का कारण अभी स्पष्ठ नही हो सका है आग लगने का कारण जाँच के बाद ही स्पष्ठ हो सकेगा मोके पर एफएसओ हरीश चंद्र मिश्रा व एफएसओ प्रताप सिंह राणा मायापुर मोके पर मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *