अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया l
बहादराबाद 11 अक्टूबर ( महिपाल ) अत्मलपुर बोंगला में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं ने प्रतिभाग किया ।बहादराबाद प्रथम से सुपरवाइजर नीलम रावत ,नंदिनी शर्मा, सुनीता जोशी, गायत्री पंत ,गौरी कौशिक, उषा ने प्रतिभाग किया ।आरोग्य परियोजना की टीम ने भी भाग लिया। इस अवसर पर सभी किशोरी बालिकाओं को सही खानपान, साफ-सफाई व स्वास्थ्य जांच का महत्व बताया। किशोरी बालिकाओं को बताया कि आज की किशोरी जी भावी माता है। सर्वप्रथम किशोरी का पढ़ना लिखना वह स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। आरोग्य परियोजना से डॉक्टर काजल के द्वारा उपस्थित किशोरियों को महामारी के दौरान स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई महामारी के दौरान क्या क्या खाना चाहिए वह स्वच्छता कैसे रखनी चाहिए। सभी किशोरियों ने डॉक्टर से अपनी अपनी समस्याओं को भी बताया किशोरी बालिकाओं को शिक्षा का महत्व भी बताया गया जो किशोरी बालिकाए स्कूल नहीं जाती उन्हें फिर से स्कूल जाने को कहा गया। बालिकाओं में नेहा, सलोनी, चांदनी ,शिवानी इत्यादि और भी मौजूद रही सुपरवाइजर नीलम रावत द्वारा किशोरियों को सेनेटरी, नैपकिन व पेन भी दिये गये। इस कार्यक्रम में आत्मलपुर बोंगला की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता, अर्चना, विनीता, कमलेश, प्रवेश ,पूनम ,अरुणा साहिकाए में बेबी योगिता, अरुण बाला, रोमन, पवित्रा, रीता उपस्थित रही




