रिपोर्ट मेहरबान मलिक
लक्सर क्षेत्र के गढ़ी संघीपुर अलावलपुर जैनपुर लादपुर मुकरपुर मैं दिन व रात को लोगों में शेरनी को लेकर एक दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों ने गांव के रास्तों पर आना जाना कम कर दिया है और खेत में जुताई खुदाई करने वाले भी घबरा रहे है और सुना जा रहा है की शेरनी ने गांव के किसी खेत में नए दो बच्चों को और जन्म दिया है जो कि अपने बच्चों के बचाव के लिए गांव के किसी भी व्यक्ति को किसी भी वक्त हानि पहुंचा सकती है मुकरपुर गांव के कुछ व्यक्तियों पर शेरनी का हमला हो चुका है और भी आसपास के गांव वालों में दहशत का काशी माहौल बना हुआ है इस माहौल को लेकर कोई भी व्यक्ति रात में घर से बाहर निकलने को तैयार नहीं यहां तक की आसपास के रात में चलने वाले दूधवाले भी इसी दहशत में रहते हैं की शेरनी का हमला ना हो जाए और भी आसपास के जान को जोखिम में डालकर अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं जंगल से होकर गुजरने वाले रास्ते पर एक खौफनाक माहौल बना हुआ है इस माहौल के चलते सभी सरकारी कर्मचारी वे लोकल आसपास के निकलने वाले रास्ते पर चलते वक्त एक दूसरे का साथ लेना चाहते हैं की कहीं वह शेरनी किसी को अकेला देखकर हमला न कर दे




