रिपोर्ट आशिफ
पिरान कलियर में स्थित दून साबरी गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार की शाम को प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। जिसमें 3 घंटे के बाद उक्त युवक गेस्ट हाउस के दूसरी मंजिल के कमरे से एक सूटकेस लेकर निचे आ रहा था तभी होटल के स्टाफ ने देखा कि उक्त युवक कोई भारी सामान से भरा सूटकेस लेकर के जा रहा है और होटल के स्टाफ को उस पर शक हुआ और उक्त युवक से पूछताछ करने लगे होटल के स्टाफ की बातों से घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा तभी होटल के स्टाफ ने उसको पकड़कर तुरंत कलियर पुलिस को इस मामले की सूचना दी कलियर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर उक्त सूटकेस की तलाशी ली उक्त सूटकेस खोलकर देखने उसके अंदर एक लड़की का शव था पूछताछ करने पर उक्त युवक ने बताया कि डेड बॉडी उसकी प्रेमिका की है उसका नाम रमसा पुत्री राशिद निवासी मंगलौर थाना कोतवाली मंगलौर व उसने अपना गुलजेब पुत्र सन्नावर निवासी मैदानयान ज्वालापुर बताया आरोपी ने बताया कि उक्त युवती उसकी गर्लफ्रेंड थी और मैं उससे बहुत प्यार करता था और उससे निकाह करना चाहता हूं लेकिन रमसा ने कहा कि वह अपनी मां बाप की मर्जी से शादी करेगी उसकी बात सुनकर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को सूटकेस में भर के गंग नहर में फेंकने का प्लान बना था लेकिन होटल के स्टाफ ने मेरे पर शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी गई थी ,एसपी देहात रुड़की प्रमेंद्र डोभाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि कलियर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र, नरेश कुमार, देवेंद्र चौहान, शिवानी नेगी, कॉन्स्टेबल, सोनू कुमार, संजय पाल, विनोद कुमार, इलियास अली, रविंद्र बालियान, सुबोध कुमार, सोफिया अंसारी तेजपाल आदि सामिल रहे।




