Uncategorized

विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा।

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा।
लक्सर विकासखंड क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इंदु बाला द्वारा दुरूत नाली को ध्वस्त करा कर पुन निर्माण कराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप।लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने सही नाली को बेवजह तुड़वा दिया है।जबकि गांव में सेक्रेटरी मैडम आई थी।तो उन्हें गांव में जल भराव की समस्या को देखते हुए नाले के निर्माण के लिए कहां गया था।जहां पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण होना था।वहां तो नाले का निर्माण नहीं कराया बल्कि जो नाली सही थी।उसे पुणे निर्माण के लिए बेवजह तोड़वा दिया गया यह सिर्फ सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर बंदरबांट कर रही है।वही जब इस मामले को लेकर लक्सर विकासखंड विकास मे तैनात ग्राम बसेड़ी खादर की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इंदुबाला से बात करनी चाही तो वह कैमरे के सामने से बचती नजर आई जोकि यह दर्शाता है। कि बसेड़ी खादर ग्राम पंचायत में सरकार के पैसों का सिर्फ बंदरबांट है। और कुछ नही वही फिर इस मामले को लेकर जब हमने लक्सर एडीओ पंचायत अरुण कुमार गैरोला से बात की तो वह भी चलती फिरती बातें ही करते नजर आए।उन्होंने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया था।हमने वहां मौके का निरीक्षण किया था कुछ ऐसा संज्ञान में नहीं आया वहां पर भी कार्यस्थल करने लायक था।चुनाव को देखते हुए शासन की सबसे बड़ी है नीति है।कि जितने हमारे मतदान स्थल हैं उसको पहले सुरक्षित किया जाए जो साइड में गंदगी है। उसे गांव वाले ने ही कर रखी है जो नाला टूटा हुआ है।जैसे ही आगे बजट आता है तो उसे भी दुरुस्त कराया जाएगा। बरहाल देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी गण इस पर अब क्या संज्ञान लेते हैं।यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *