Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की कामयाबी के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास,मुनव्वरी बेगम,उपाध्यक्षराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की कामयाबी के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास,मुनव्वरी बेगम,उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग


देवबंद।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की उपाध्यक्ष मुनव्वरी बेगम सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष मुनव्वरी बेगम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अल्पसंख्यकों,पिछड़ों एवं शोषित समाज के लोगों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है,जिससे यह वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि रोजगार के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री द्वारा बेहतर कदम उठाए गए हैं।कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार,गुणवत्तापूर्ण तालीम और विद्यार्थियों की कामयाबी के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे,जिससे कि उनका भविष्य उज्जवल हो सके तथा पढ़-लिखकर इन समाज के विद्यार्थी देश के विकास में अपना योगदान प्रदान कर सकें।इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के सदस्य जावेद कमर खान,प्रोफेसर कमरूज्जमा कुरैशी,मोहम्मद मुर्तजा कुरैशी अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष,प्रोफेसर अफजाल अहमद,शहनाज हसन, अब्दुल कादिर गौड,परवेज अब्बासी,खालिद गौड,सुलेमान फारूकी,हाफिज कलीम कुरैशी,शराफत अंसारी,शहजाद अली,रिजवान अंसारी,कारी अमीर उस्मानी आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *