दो दिवसीय जेसीएम की मीटिंग बुलाकर श्रमिकों को एस आई पी/बोनस भुगतान किये जाने एवं श्रमिकों की ज्वलंत माँगों के त्वरित समाधान हेतु बीएमकेपी इंटक ने भरी हुँकार …
बीएचईएल कम्पनी को विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्राप्त हुए शानदार लाभ एवं टर्नओवर के बावजूद श्रमिकों को दिये जाने वाले बोनस/ एस.आई.पी.के भुगतान हेतु एवं अन्य ज्वलंत माँगो के समाधान हेतु अभी तक संयुक्त समिति की बैठक की तारीख की घोषणा नहीं की गई है जिससे नाराज़ सैकड़ो श्रमिकों द्वारा आज भेल मजदूर कल्याण परिषद- इंटक के बैनर तले बीएचईएल कॉरपोरेट प्रबंधिका के खिलाफ़ हीप मेन गेट पर एकत्र होकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। सभा का संचालन संगठन के उपाध्यक्ष प्रशान्त दीप गुप्ता द्वारा किया गया । सभा को संबोधित करते हुए संगठन के महामंत्री , प्रदेश अध्यक्ष इंटक उत्तराखंड एवं इंटक के केंद्रीय नेता राजबीर सिंह ने कहा कि बीएचईएल कम्पनी का इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल कर पूर्व लाभ (PBT) 2116 रुपये रहा है जो कि पिछले वर्ष से लगभग 192% अधिक है जो कि बहुत ही हर्ष का विषय है। हमारी कम्पनी के इस शानदार प्रदर्शन में संस्थान के श्रमिकों का भरपूर योगदान रहा है, किंतु इस बेहतर प्रदर्शन के उपरांत भी कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा अभी तक श्रमिकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिये जाने वाले बोनस/एस.आई.पी. के भुगतान के लिये संयुक्त समिति की बैठक की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। जिससे भेल के सभी श्रमिकों में भारी रोष व्याप्त है। अतः बीएमकेपी- इंटक की प्रबंधन से माँग है कि श्रमिकों को सम्मानजनक बोनस भुगतान हेतु शीघ्र अति शीघ्र आगामी जेसीएम का आयोजन किया जाये एवं अब जब कम्पनी की स्थिती बेहतर हो रही है तो मीटिंग में श्रमिकों की निम्न प्रमुख जवलंत माँगों का समाधान भी सुनिश्चित किया जाये। श्रमिकों को पूर्व में दिये लैप टॉप को 06 वर्ष से अधिक हो गए हैं । वेजरीविजन 2017 में बनी सहमति के अनुसार 05 वर्ष पश्चात श्रमिकों को पुनः लैपटॉप दिया जाना देय हो चुका है । अतः श्रमिकों को शीघ्र लैपटॉप दिये जाने की व्यवस्था की जाये।
संगठन के अध्यक्ष मुकुल राज ने कहा कि न्यू इंसेटिव स्कीम 2024 में सुधार कर सम्मानजनक न्यूनतम संरक्षित प्रोत्साहन राशि सुनिश्चित की जाये एवं अधिकतम राशि 10,000 रू की जाये । भेल हरिद्वार टाऊनशिप में स्थित केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-04 स्कूल को पूर्व की भाँति पुनः पूर्ण रूप से चलाया जाये एवं इस सत्र में कक्षा-01 में बच्चों के प्रवेश शुरू किये जाऐं। कम्पनी के आगामी चुनौती पूर्ण लक्ष्यों की पूर्ति के लिये श्रमिकों को रविवार या अवकाश के दिन कार्य पर बुलाने एवं तय कार्य के घण्टे से अतिरिक्त रोके जाने पर श्रमिकों को सी-ऑफ के स्थान पर ओवरटाइम दिया जाना शीघ्र शुरू किया जाये । संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी चौहान ने कहा कि देहरादून एवं आसपास के मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों को भेल हरिद्वार के पैनल पर शीघ्र लिया जाये । जिससे कर्मचारियों को सुचारू रूप से बेहतर इलाज़ मिल सके। मेडिकल डिपेंडेंसी सीलिंग लिमिट को 1,500 रूपये से बढ़ाकर 20,000 रू किया जाये । हाल ही में भर्ती किये गये आर्टीजन्स को TSW कार्यकाल में राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन के स्थान पर पूर्व की भांति कंसोलिडेट वेज के रूप में 29500 रू दिये जाऐं।
सभा की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ नेता रजनीश कुमार ने कहा की आज प्लांट में ठेकेदारी पर कराये जा रहे नियमित कार्यों और अत्यधिक आफलोडिंग किये जा रहे जॉब्स पर चिन्ता व्यक्त की एवं प्रदर्शन में उपस्थित हुए श्रमिकों का धन्यवाद किया व संगठन के विरोध प्रदर्शन पश्चात संगठन प्रतिनिधियों ने प्रबंधिका को ज्ञापन प्रेषित किया गया व प्रबंधन से निवेदन है किया गया कि श्रमिकों की उक्त सभी माँगों को पूर्ण करने हेतु शीघ्र दो दिवसीय जेसीएम का आयोजन किया जाये प्रबंधन द्वारा शीघ्र जेसीएम का आयोजन न किये जाने की स्थिति में संगठन किसी भी प्रकार के अगले आंदोलन में जाने हेतु बाध्य होगा। जिससे होने वाली किसी भी प्रकार की हानि की जिम्मेदारी स्वंय प्रबंधिका की होगी । विरोध प्रदर्शन में संगठन के साथी राकेश चौहान, रविंद्र चौहान , मनोज यादव, अमित कुमार, आशुतोष, संदीप कुमार, कपिल पुंडीर, इम्तियाज अहमद, देवेंद्र गुर्जर, पंकज कुमार,अमरीश कुमार, सुशील नेगी, ताज मोहम्मद, रजनीश शर्मा, दिव्य चौहान, संदीप जोशी, राजेश बिष्ट, नीरज चौहान, भूपेंद्र, संजय नेगी, प्रदीप चौहान, संजय शर्मा, तेजवीर चौहान, विजय धीमान,अनंगपाल, सुनील चौहान, रेशु चौहान, राजीव यादव, विनोद चौहान, कुलभूषण यादव, विवेक कौशिक, प्रवीण कुमार, पुनीत चौहान, मुकेश कुमार, सेवाराम, संजय चौहान, विपिन चौहान, प्रियंक चौहान, गौरव तोमर, अशोक कुमार, मुनेश चौहान, विनेश सैनी, दीपक प्रजापति , ओम कृष्ण निगम , शेखर , चंदन वाधवानी उपस्थित रहे ।




