Uncategorized

कोतवाली के बाहर खुद पर डीजल डालकर आग लगाने वाले की पुलिसकर्मियों ने बचाई जानजमीन विवाद से परेशान नारायण उर्फ नीतू ने उठाया आत्मघाती कदम, तहसीलदार के समक्ष डाइंग डिक्लेरेशन में साले पर लगाए गंभीर आरोप

कोतवाली के बाहर खुद पर डीजल डालकर आग लगाने वाले की पुलिसकर्मियों ने बचाई जानजमीन विवाद से परेशान नारायण उर्फ नीतू ने उठाया आत्मघाती कदम, तहसीलदार के समक्ष डाइंग डिक्लेरेशन में साले पर लगाए गंभीर आरोप

लक्सर (फरमान खान)। लक्सर कोतवाली के मुख्य प्रवेश द्वार के पास मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित जमीन विवाद से परेशान होकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। थाना कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हवालाती कंबल डालकर आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की जान बचाई। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी लक्सर भेजा गया।पुलिस के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल संख्या UK08BH0865 से कोतवाली पहुंचा। उसने पहले से अपने शरीर पर तेलनुमा पदार्थ डाल रखा था। मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद उसने साथ लाई माचिस से खुद को आग लगा ली। घटना देखते ही थाना कार्यालय में मौजूद हेड कांस्टेबल 264 मनोज मलिक, कांस्टेबल 72 अरविंद रावत और दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने तत्काल हवालाती कंबल डालकर आग बुझाई।पुलिस के मुताबिक व्यक्ति आंशिक रूप से झुलस गया था। पूछताछ में उसने अपना नाम नारायण उर्फ नीतू पुत्र तेजपाल निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द बताया। उसने बताया कि उसका भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उसका आरोप है कि उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया। उसने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले गांव में पंचायत हुई थी, लेकिन उसे कोई सहयोग नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि उसने इस संबंध में पहले थाने में कोई शिकायत देने से इनकार किया।डाइंग डिक्लेरेशन में लगाए गंभीर आरोपसीएचसी लक्सर में तहसीलदार लक्सर के समक्ष दिए गए डाइंग डिक्लेरेशन में नारायण उर्फ नीतू ने कथित तौर पर बताया कि उसने डीजल डालकर स्वयं को आग लगाई। उसने आरोप लगाया कि उसके साले ईश्वर सिंह ने उससे 30 लाख रुपये नकद लिए थे। उसके अनुसार उसने साले से रुपये वापस करने अथवा बदले में जमीन देने की मांग की थी, जिस पर कथित रूप से उसे “कहीं जाकर मर जा” कह दिया गया। उसने अपने साले और एक अन्य व्यक्ति से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात भी कही।घटना के बाद उपनिरीक्षक शहजाद अली और उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी उसे निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी लक्सर लेकर पहुंचे। मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को सौंपी गई है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी है।समय रहते पुलिसकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया और नारायण उर्फ नीतू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। मामले में डाइंग डिक्लेरेशन और लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *