Uncategorized

चंद घंटों में लूट का खुलासा, लूटे गए कुंडलों समेत आरोपी दबोचा

चंद घंटों में लूट का खुलासा, लूटे गए कुंडलों समेत आरोपी दबोचा
लक्सर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वारदात का पर्दाफाश, उपनिरीक्षक वीरेंद्र नेगी व कांस्टेबल राजेंद्र की रही अहम भूमिका
लक्सर महिला के कान से सोने के कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी को कोतवाली लक्सर पुलिस ने वारदात के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए दोनों कुंडल भी बरामद कर लिए। त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को सुल्तानपुर रोड लक्सर निवासी साहिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लोकेन्द्र नामक व्यक्ति ने उसकी मां के कान से सोने के कुंडल लूट लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली लक्सर में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने सुरागरसी और लगातार दबिश के बाद आरोपी लोकेन्द्र बालियान (46) पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम गड़ी नवाबाद, थाना भौराकला, जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सीतापुर शिव विहार कॉलोनी, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार को सुल्तानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वादी की माता के कान के दो पीली धातु के कुंडल बरामद किए गए।
लूट की घटना के बाद जिस तेजी से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर माल बरामद किया, उसमें उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह की सुरागरसी, तलाश और धरपकड़ में अहम भूमिका बताई गई है।आरोपी को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल एवं कांस्टेबल राजेंद्र सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *