Uncategorized

हेड कांस्टेबल रियाज अली की सुरागरसी से 32 किलो गांजे की बड़ी बरामदगी, तीन आरोपी दबोचे

हेड कांस्टेबल रियाज अली की सुरागरसी से 32 किलो गांजे की बड़ी बरामदगी, तीन आरोपी दबोचे

हरिद्वार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली की सक्रिय सुरागरसी और सूचना संकलन की भूमिका एक बार फिर प्रमुखता से सामने आई है। 23 सितंबर को ANTF हरिद्वार और ANTF मेरठ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 32.106 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को पकड़ा।
कार्रवाई में आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार लोहाघाट, जिला चम्पावत, उम्र 22 वर्ष, रंजीत लाकड़न पुत्र विशु निवासी 10 नंबर ठोकर, बैरागी कैंप कनखल, उम्र 46 वर्ष तथा दीपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप कनखल, उम्र 20 वर्ष को पकड़ा गया।
इनपुट जुटाने से कार्रवाई तक अहम कड़ी बने हेड कांस्टेबल रियाज अली
हरिद्वार नारकोटिक्स टीम में तैनात हेड कांस्टेबल रियाज अली की कार्यशैली और सुरागरसी को कार्रवाई की अहम कड़ी माना जा रहा है। मादक पदार्थों से जुड़े नेटवर्क पर लगातार नजर रखते हुए सूचना जुटाना और उसे कार्रवाई योग्य इनपुट में बदलना उनकी ड्यूटी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। इसी क्रम में ANTF हरिद्वार और ANTF मेरठ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें गांजे की इतनी बड़ी खेप बरामद हुई।
हेड कांस्टेबल रियाज अली की भूमिका को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि मादक पदार्थों के मामलों में केवल बरामदगी ही नहीं, बल्कि तस्करी से जुड़े लोगों और नेटवर्क तक पहुंचने के लिए सटीक सूचना तंत्र बेहद अहम होता है। इस कार्रवाई में उनकी ओर से किए गए सूचना-संकलन और सुरागरसी के प्रयास उल्लेखनीय रहे।
चौकी जगजीतपुर को सौंपे आरोपी और बरामदगी
संयुक्त कार्रवाई के बाद बरामद 32.106 किलोग्राम गांजा तथा पकड़े गए तीनों आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए चौकी जगजीतपुर, कोतवाली कनखल के सुपुर्द किया गया। मामले में पुलिस स्तर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नशे के नेटवर्क पर प्रहार में हेड कांस्टेबल रियाज अली की सुरागरसी बनी अहम कड़ी, संयुक्त ANTF कार्रवाई में 32 किलो गांजा बरामद होना कार्रवाई की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *