Uncategorized

7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में होगी ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ महापंचायत

7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में होगी ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ महापंचायत


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की ओर से आगामी 7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके साथ हो रहे कथित अन्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सलाहकार इन्द्रजीत सिंह सांगवान ने बताया कि महापंचायत में गन्ने का भाव बढ़ाने, स्मार्ट मीटर, बिजली की समस्याओं सहित किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर महापंचायत में शामिल होंगे। संगठन ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *