Uncategorized

उत्तराखंड रग्बी एसो०का चुनाव संपन्न, यशवंत सिंह अध्यक्ष तथा सूर्यकांत सैनी बने उपाध्यक्ष

उत्तराखंड रग्बी एसो०का चुनाव संपन्न, यशवंत सिंह अध्यक्ष तथा सूर्यकांत सैनी बने उपाध्यक्ष


रुड़की।उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।चुनाव प्रक्रिया के दौरान पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।चुनाव में यशवंत सिंह को अध्यक्ष,आयुष सैनी को सचिव,हिमांशु कुमार को कोषाध्यक्ष,आकाश सिंह को संयुक्त सचिव तथा सूर्यकांत सैनी को उपाध्यक्ष चुना गया,वहीं मनोज सिंह नेगी और हिमानी सैनी को सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया।चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रशांत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी,हरिद्वार रविंद्र भंडारी मौजूद रहे।चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर,शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया‌ व शुभकामनाएं दीं।सभी पदाधिकारियों ने उत्तराखंड में रग्बी खेल को और मजबूत करने,खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य के विभिन्न जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रग्बी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य उत्तराखंड में रग्बी को गांव-गांव और स्कूलों तक पहुंचाना,नई प्रतिभाओं को तलाशना तथा खिलाड़ियों को जिला,राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहेगा।चुनाव के दौरान उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *